Dil ki kalam se दिल की कलम से
Dil ki kalam se दिल की कलम से

Dil ki kalam se दिल की कलम से

This is an e-magazine. Download App & Read offline on any device.

Preview

मनुष्य के हृदय में अनगिनत भावनाएँ, विचार और अनुभूतियाँ जन्म लेते हैं। कुछ भाव शब्दों में ढलकर अभिव्यक्ति पाते हैं, तो कुछ मन की गहराइयों में ही रह जाते हैं। जब हृदय में उमड़ते भावों को कलम का साथ मिलता है, तब वे कविता का रूप धारण कर लेते हैं। मेरा काव्य संग्रह 'दिल की कलम से' भी ऐसी ही भावनाओं, अनुभूतियों और विचारों का संकलन है, जो मेरे हृदय की गहराइयों से अंकुरित होकर शब्दों के माध्यम से कागज पर उतर आए।
इस संग्रह में जीवन के विविध रंगों, रिश्तों की संवेदनाओं, मन की अनुभूतियों, सामाजिक सरोकारों और मानवीय भावनाओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है। मेरी प्रत्येक कविता के पीछे कोई न कोई विचार, अनुभव अथवा भावना जुड़ी हुई है। मेरा विश्वास है कि सच्ची कविता वही होती है, जो सीधे हृदय से निकलकर पाठक के हृदय तक पहुँचे। यदि मेरी रचनाएँ पाठकों के मन को स्पर्श कर सकें और उन्हें कहीं अपने जीवन की अनुभूतियों का प्रतिबिंब दिखाई दे, तो मैं अपने लेखन को सार्थक समझेंगी।
यह मेरा प्रथम काव्य संग्रह है। इसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का विचार जब मैंने अनुराधा प्रकाशन के प्रकाशक एवं साहित्यकार आदरणीय डॉ. मनमोहन शर्मा 'शरण' जी के समक्ष रखा, तो उन्होंने सहर्ष अपनी सहमति प्रदान की और पूरे मनोयोग से मेरा मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। उनके प्रोत्साहन, विश्वास और सकारात्मक सहयोग ने मेरे इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं उनके प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूँ।
इस लेखन यात्रा में मेरे मित्रों एवं परिवार के प्रत्येक सदस्य का सहयोग, स्नेह और प्रोत्साहन मेरे लिए अमूल्य रहा है। विशेष रूप से मेरे बेटे पारस भारद्वाज ने हर कदम पर मेरा उत्साह बढ़ाया और मुझे निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उसके विश्वास और प्रोत्साहन ने मेरे लेखन के सफर को नई ऊर्जा प्रदान की। मैं अपने परिवार और सभी मित्रों की हृदय से आभारी हूँ।
अंततः, मैं अपने सभी पाठकों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हूँ, क्योंकि किसी भी रचनाकार की वास्तविक पूँजी उसके पाठकों का स्नेह और उनकी स्वीकार्यता होती है। मेरी कामना है कि इस संग्रह की कविताएँ आपके हृदय में अपनी जगह बना सकें और आप इनमें अपने मन के भावों की झलक अनुभव कर सकें।
आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग मुझे भविष्य में भी लेखन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
आपकी अपनी,
प्रो. (डॉ.) उषा शर्मा

More books From ANURADHA PRAKASHAN (??????? ??????? ?????? )